Curious logo
 

My Expressions
Rules for Post Submission

Hindi DIwas

हिन्दी जब बोली जाती है

रोचकता का संसार लिए,
ज्ञान का अद्भुत भंडार लिए,
हिंदी जब बोली जाती है|
मन में उमंग, तन में तरंग
और ज्ञान रंग सुख लाती है,
हिंदी जब बोली जाती है|

कहानी हिंदी की अनमोल..
भावों शब्दों का मेल-जोल,
‘प्रेरणा’ ‘सीख’ का ताल मेल
बच्चे जब बोले गोल गोल|
सबको विस्मित कर जाती है,
हिंदी जब बोली जाती है|

बुद्धि जीवियों की रचना
और चित्रकथाएँ हिंदी की जान,
चिर संस्कृति और पुराणों का
भी हिंदी भाषा रखती मान|
भाषाओँ की जननी हिंदी,
पाए जग में अति सम्मान|

अब ऐसी स्तुति है मेरी,
अशुद्ध वाक्य रचना न हो..
शुद्ध सरस शब्द प्रयोग से,
भाषा हर्षित पुलकित हो|

हिंदी भाषा का यह गौरव
न अब केवल स्वदेश में हो,
परदेशों में भी हिंदी बोले
ऐसा इसका वैभव हो|

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)


 

SignUp to Participate Now! Win Certifiates and Prizes.

 

VINEETA SHUKLA

10, ASHOK ACADEMY

Share your comment!

Login/Signup