Curious logo

Dear Curious Readers, No new content will be published for the next few months due to website changes.

 

जिज्ञासा समाचार : 26 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (National Science Film Festival): 25 नवंबर से राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का दसवां संस्करण शुरुआत हो गया है। नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल 4 दिनों तक चलने वाला एक महोत्सव है। इसका आयोजन विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए किया जाता है।

दुग्ध क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन (Varghese Kurien, father of the milk revolution): दुग्ध क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म आज ही 1921 में मद्रास के चेन्नई में हुआ था।1973 में उन्होंने गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्थापना की थी। 1970 में उन्होंने ‘ऑपरेशन फ्लड’ की शुरुआत की थी। उन्हें श्वेत क्रांति के जनक और अमूल मैन के नाम से भी जाना जाता है। भारत को दूध के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

ऑस्कर 2021: ऑस्कर 2021 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की तौर पर फिल्म जलीकट्टू को चुना गया है। मलयालम फिल्म जलीकट्टू को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑस्कर 2021 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की तौर पर चुना गया है। इसका चयन सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए किया गया है।

2020 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ ईयर का अवार्ड: मुंबई में रहने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या ने 2020 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लड़की है। लाइट्स ऑफ पैशन टाइटल वाली उनकी फोटो ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50000 एंट्रीज में से पहला पोजीशन हासिल किया। वह यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है।

हिम सुरक्षा अभियान: हिमाचल प्रदेश में ‘हिम सुरक्षा अभियान’ की शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए हिम सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के साथ-साथ पूरे राज्य में टीवी, रक्तचाप, शुगर आदि जैसे बीमारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 8000 टीमें काम करेंगे।

भारतीय संविधान: आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप (final draft) को स्वीकार किया गया था। ब्रिटिश सरकार के आधिपत्य से स्वतंत्र होने के बाद संप्रभु और लोकतांत्रिक भारत के लिए अपना संविधान तैयार किया गया था। और संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

बर्फबारी (Snowfall) :जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 3 दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने वहां 12 जिलों मैं अलार्म्स का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे इलाके में ना जाएं जहां ए ब्रांच आने की संभावना है। हिमाचल लाहौल स्पीति एवं कुल्लू में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इसके वजह से अटल टनल को बंद कर दिया गया है। वहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 92 लाख हो गई है।

विश्व समाचार

दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूलडीपस्पॉट: पोलैंड में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल ‘डीपस्पॉट’ पर्यटकों के लिए खुल गया है। इसकी गहराई 45.5 मीटर (150 फुट) है। पर्यटक डीप डाइविंग का अनुभव कर सकें इसलिए इसके लिए इसमें अंडरवाटर गुफाएं (caves) भी बनाई गई हैं। आमतौर पर एक सामान्य पूल 25 मीटर गहरा होता है। यहां मेहमानों के रुकने की भी व्यवस्था है। वे कमरे के अंदर से ही डाइविंग को देख सकते हैं। अभी तक सबसे गहरे पूल का रिकॉर्ड 42 मीटर गहरे इटली के मोंटेग्राटो पूल के नाम था। यह रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

बिली री ने शार्क मछली की जान बचाई: ऑस्ट्रेलिया में 11 साल कि बिली री ने शार्क मछली की जान बचाई। तस्मानिया के किंग्सटन समुद्र के किनारे बिलीव इन ने चट्टानों के बीच फंसे तार की जान बचाई। उसने भूरे धब्बे वाले सार्क को अपने हाथ में उठाकर उसे खुले पानी में छोड़ दिया। सार्क ने बिली को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

आईसीसी (ICC) के नए चेयरमैन: ग्रेग बारक्ले को आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के ग्रेग बात ले भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। वे साल 2012 से न्यूजीलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर हैं। आईसीसी का फुल फॉर्म इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल है।

स्कॉटलैंड: स्कॉटलैंड विश्व का ऐसा पहला देश है जहां पर महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है। देश में सेनेटरी नैपकिन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जगह बनाई गई है। साथ ही यह सभी फार्मेसी पर भी मुफ्त में उपलब्ध रहेगा। स्कॉटलैंड यूरोप में स्थित है और इसकी राजधानी एडिनबर्ग है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6 करोड़ गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup