Curious logo

Dear Curious Readers, No new content will be published for the next few months due to website changes.

 

जिज्ञासा समाचार: 2 दिसंबर, 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

देश का पहला 100 ऑक्टेन पैट्रोल (100 octane petrol): इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने देश का पहला 100 ऑक्टेन पैट्रोल (100 octane petrol)  लॉन्च किया है। ऑक्टेन पेट्रोल की गुणवत्ता मापने का एक पैमाना होता है। शुरुआती स्तर पर भारत के 10 शहरों दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में 100 ऑक्टेन पेट्रोल  मिलेगी। अभी तक केवल अमेरिका, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, मलेशिया, और इजराइल में ही इस गुणवत्ता का पेट्रोल उपलब्ध है। अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है।

100 ऑक्टेन पैट्रोल क्या होता है?

गाड़ियों के इंजन में ईंधन जलते समय कई बार वह इंजन पॉकेट से बाहर जलता है। इस प्रोसेस को नॉकिंग या डेटोनेशन (knocking or detonation) कहा जाता है। इससे गाड़ी की क्षमता पर असर पड़ता है और इंजन खराब होने का भी डर रहता है। गुणवत्ता (quality) जितनी बेहतर होती है नॉकिंग उतनी ही कम होती है। ऑक्टेन नंबर इसी गुणवत्ता को मापने का पैमाना है। 100 ऑक्टेन पैट्रोल में नॉकिंग लगभग नहीं के बराबर होती है।

विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने कैरियर के 291 मैच की 241 में पारी में 12000 ओडीआई रन पूरे किए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 309 मैच की 300 वीं पारी में 12000 वनडे रन पूरे किए थे। कोहली 12000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं।

देश का सबसे बड़ा स्मॉग टावर (smog tower): भारत की राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा स्मॉग टावर लगाया जाएगा। इसे आनंद विहार बस अड्डा परिसर (premises) में लगाया जाएगा। इस टावर की ऊंचाई 78 फीट यानी 24 मीटर होगी। इसमें अपने आसपास के 2.5 किलोमीटर क्षेत्र तक की हवा को साफ करने की क्षमता होगी। स्मॉग टावर को लगाने में 18.53 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस टावर का डिजाइन आईआईटी मुंबई ने तैयार किया है। टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड इसको बना रही है।

स्मॉग टावर एक तरह का बड़े आकार का एयर प्यूरीफायर होता है। इस में लगे पंखे प्रदूषित हवा को अपने में खींच लेता है। अंदर लगे फिल्टर और अन्य उपकरण वायु से कार्बन और धूल कण को अलग कर उसे शुद्ध करते हैं। फिर शुद्ध हवा को वापस वातावरण में छोड़ दिया जाता है।

मुंबई हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर परियोजना भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना है। इसका 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 95 लाख हो गई है। अब तक 89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में नवंबर महीने में कोरोना के नए संक्रमण के मामलों में 30% की गिरावट आई है। रूस की वैक्सीन स्पूतनिक 5 का भारत में क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है।

बुलेट ट्रेन : अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को पर्यावरणीय (environmental) मंजूरी मिल गई है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट यानी अहमदाबाद

विश्व समाचार

बांग्लादेश सरकार: बांग्लादेश सरकार ने यह घोषणा की है कि वह लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन की 3 करोड़ खुराक प्रदान करेगी। इसके लिए बांग्लादेश ने पहले ही भारत के सिरम इंस्टीट्यूट (serum Institute) से ऑक्सफोर्ड एक्स्ट्रा जेनिका कोविड-19 वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक खरीदने की सहमति दे दी है।

भारतऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 289 रन बना पाई। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे अधिक 96 रन बनाए। हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने भी अर्ध शतक लगाया। शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिया। हार्दिक पांड्या को  मैन ऑफ द मैच दिया गया। स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6.4 करोड़ गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup