Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार : 28 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (PTR): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (PTR) ने चार वर्ष (2014-18) में बाघों की संख्या को दोगुना करने के लिये TX2 अवार्ड (TX2 Award) जीता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के तीन ज़िलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच, में अवस्थित है। यहाँ 127 से अधिक जंगली जानवर, 326 पक्षी प्रजातियाँ और 2,100 फूल और पौधों की अलग-अलग प्रजतियाँ पाई जाती हैं। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (PTR) में बाघों की संख्या सिर्फ चार वर्ष (2014-18) की अवधि में 25 से 65 हो गई है।

मुंबई में डी- सेलिनिज़शन (De-salinization) प्लांट: महाराष्ट्र के मुंबई में डी- सेलिनिज़शन प्लांट के स्थापना की घोषणा की गई है। डी- सेलिनिज़शन प्लांट ऐसा प्लांट होता है जो खारे पानी को पीने योग्य पानी बना देता है। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक रिवर्स ऑस्मोसिस तकनीक का उपयोग किया जाता है। हर दिन यह प्लांट 200 मिलियन लीटर पानी को प्रोसेस करेगा और मई एवं जून के महीनों में मुंबई में होने वाले पानी की कमी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी पाठ्यक्रम (technical course) क्षेत्रीय भाषाओं (regional languages) में भी पढ़ाए जाएंगे: अगले शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी पढ़ाए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। इसमें यह निर्णय भी लिया गया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National testing agency) जो जेईई और नीट के परीक्षाओं का आयोजन करती है वह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी तैयार करेगी।

ट्रांसजेंडर के लिए राष्ट्रीय पोर्टल:  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री (Union Minister of Social Justice and Empowerment) थावर चंद्र गहलोत ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल के द्वारा देश में कहीं से भी ट्रांसजेंडर व्यक्ति प्रमाण पत्र (certificate) और पहचान पत्र (identity card) के लिए डिजिटली अप्लाई कर सकता है। साथ ही साथ अब ट्रांसजेंडर व्यक्ति को किसी भी कार्यालय जाए बिना एक आई कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

गुरु नानक देव जी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी और उनके पहले 10 गुरुओं के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक पुस्तक जारी की है।

एयर इंडिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट: एयर इंडिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट जनवरी 2021 से संचालित की जाएगी। एयर इंडिया ने यह घोषणा की है कि वह बेंगलुरु के केंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11 जनवरी 2021 से यूएसए के लिए सप्ताह में दो बार उड़ानें संचालित करेंगे। यह नई नॉन स्टॉप सेवा 14000 किलोमीटर का एयर इंडिया का सबसे लंबा रूट होगा। साथ ही यह भारत से और भारत के लिए सबसे लंबी नॉनस्टॉप उड़ान होगी। अभी विश्व की सबसे लंबी उड़ान  दुबई (यूएई) से पनामा सिटी, (एयरलाइंस-अमीरात) दूरी- 8588 मील (करीब 13760 किमी), समय- 17 घंटे 35 मिनट वाली है

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 93 लाख हो गई है। दिल्ली के सदर बाजार में मास्क बैंक की शुरुआत की गई है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति मुफ्त में मास्क ले सकता है। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति या संस्था इसमें जाकर बल्क में मास्क का दान भी कर सकती है। भारत में कोरोना वैक्सीन आने के बाद पहले फेज में लगभग 31 करोड़ लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसमें हेल्थ केयर वर्कर्स, पुलिस प्रशासन, 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को प्रायोरिटी पर रखा जाएगा।

विश्व समाचार

इजराइल के प्रधानमंत्री एवं आबू धाबी के क्राउन प्रिंस: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू (Benjamin Netanyahu) एवं आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से दोनों नेताओं द्वारा किए गए कार्यों को लेकर उनका नाम नॉमिनेट किया गया है।

इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबला: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 374 रन बनाए। एकदिवसीय मुकाबले में यह भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को शतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 90 रन बनाए।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6.1 करोड़ गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup