Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 23 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

विल्लो वारब्लर पक्षी (Willow warbler bird): दुनिया के सबसे छोटे प्रवासी पक्षियों में से एक विल्लो वारब्लर को भारत में पहली बार केरल के तिरुअनंतपुरम में देखा गया है। इस पक्षी का वजन लगभग 10 ग्राम होता है एवं इसके पंख लंबे होते हैं। लंबा पंख इसे लंबी दूरी तक उड़ान भरने में मदद करता है। आमतौर पर यह पक्षी यूरोप और पलेर्क्टिक क्षेत्र में पाया जाता है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने कोरोनाकाल में 30 फ़ीसदी सिलेबस घटाने के साथ ही बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है। अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कई पेपर्स में चार की वजह 2 खंड ही होंगे और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। हालांकि परीक्षा के मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर घर नल योजना: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर नल योजना की शुरुआत की है। इसके तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा।

न्यार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में प्रथम न्यार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल की शुरुआत की गई है। यह एक एडवेंचर फेस्टिवल है।

दिल्ली का तापमान: दिल्ली का तापमान दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। बीते रविवार कि सुबह को दिल्ली का तापमान 17 वर्षों में नवंबर की सबसे न्यूनतम स्तर पर थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है। रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड: भारत के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बहुत सारी किताबें लिखने के लिए इन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अच्छे शहरों में दिल्ली 62वें स्थान पर : विश्व के अच्छे शहरों को लेकर एक विदेशी संस्था द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली 62वें स्थान पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर खुशी जताई है।

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 91 लाख हो गई है। देश में अभी कुल एक्टिव केस 4 लाख 43 हजार है।

 

विश्व समाचार

विश्व मत्स्य दिवस (World Fishery Day): 21 नवंबर को विश्व मत्स्य पालन दिवस मनाया गया। मछलियों के संरक्षण के मद्देनजर हर साल 21 नवंबर को इसे मनाया जाता है। 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस भी मनाया जाता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC): इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने नई न्यूनतम आयु की सीमा जारी की है। इसके तहत अब कोई भी खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकता है।

जी20 समिट: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट में जलवायु परिवर्तन (climate change) के मामले पर जोर दिया। जी-20 एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें 19 देश एवं यूरोपीय संघ शामिल है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 5 करोड़ 86 लाख हो गई है। मॉडर्ना वैक्सीन के एक डोज की कीमत 1800 से 2700 के बीच होगी।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup