Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 24 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

आदित्य विक्रम बिरला कला शिखर पुरस्कार 2020: आदित्य विक्रम बिरला कला शिखर पुरस्कार 2020 से नसरुद्दीन शाह को सम्मानित किया गया है। वे देश के जाने माने अभिनेता हैं। इस वर्ष के पुरस्कार का विषय थिएटर पर केंद्रित था। इस पुरस्कार की शुरुआत 1996 में संगीत कला केंद्र के द्वारा की गई थी।

भारत का पहला मॉस गार्डन (Moss garden): भारत का पहला मॉस गार्डन (Moss garden) नैनीताल में स्थापित किया गया है। मॉस से पौधे होते हैं जिन पर फूल नहीं लगते हैं। इनमें ना तो ज़ाइलम (Xylem)  पाया जाता है और ना ही फ्लोएम (Phloem) पाया जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे ब्रायोफाइटा कहा जाता है।

लाइट देने वाला मशरूम: मेघालय में खास तरह की एक मशरूम की प्रजाति मिली है जो हरे रंग के चमकदार रोशनी से जगमग रही है। इस मशरूम में खास तरह का एक एंजाइम पाया जाता है जो ऑक्सीजन से मिलने पर हरा रंग बनाता है। मशरूम में एक्स्ट्रा एनर्जी होने पर यह बाहर हरे प्रकाश के रूप में निकलती है।

इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टि (International Cherry Blossom Festival): कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। इसे प्रतिवर्ष मेघालय के शिलांग में मनाया जाता है। इसे देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक (tourist) आते हैं। शिलांग में भारत का एकमात्र चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इस त्योहार के दौरान शिलांग में फिटनेस, आर्ट्स, फैशन शो, रॉक कंसर्ट आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

भारतीय जीवन बीमा (LIC): भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने एजेंटों के लिए एक डिजिटल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस डिजिटल एप्लीकेशन का नाम आनंदा (ANANDA)रखा गया है। इसका पूर्ण रूप है आत्मनिर्भर एजेंट न्यू बिजनेस डिजिटल एप्लीकेशन। एलआईसी के पॉलिसी बेचने वाले को एलआईसी एजेंट कहा जाता है। एलआईसी की स्थापना 1 सितंबर 1956 में हुई थी।

एनसीसी (NCC) :22 नवंबर को एनसीसी (NCC) ने अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाया। एनसीसी का फुल फॉर्म नेशनल कैडेट कोर्प्स (National Cadet Corps) है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी। एनसीसी का मोटो ‘यूनिटी एंड डिसीप्लिन’ है।

पधारो मारे देश: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोक कलाकारों (folk artists) को समर्थन करने के लिए एक डिजिटल कोविड राहत कंसर्ट श्रृंखला का उद्घाटन किया। इसका नाम पधारो मारे देश रखा गया था। इस कार्यक्रम में राजस्थान के कई प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने भाग लिया।

गाय अस्पताल: असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर का पहला गाय अस्पताल का उद्घाटन किया गया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान (Cyclone): मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से सटे तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार के पहुंचने का अनुमान लगाया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार 25 नवंबर को यह तूफान तमिलनाडु के तट को पार कर सकता है।

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 92 लाख हो गई है। कोरोना  के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट का नेगेटिव रिपोर्ट लाना होगा। दिल्ली में मोबाइल आरटीपीसीआर लैब  की शुरुआत की गई है। इसके द्वारा कोई भी ₹499 देकर कोरोना का टेस्ट करा सकता है। इसकी रिपोर्ट 6 घंटे में मिल जाएगी।

विश्व समाचार

सेंटिनल -6 माइकल फ्रीलीच उपग्रह (Sentinel-6 Michael Freilich satellite): अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ईसा (ESA) ने समुद्र जलस्तर की निगरानी करने के लिए सेंटिनल -6 माइकल फ्रीलीच उपग्रह (Sentinel-6 Michael Freilich satellite) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसे लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। इस उपग्रह के मदद से समुद्री तट पर मौसम का सही पूर्वानुमान (forecast) किया जा सकेगा।

वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020: वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के द्वारा जारी किया गया है। वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स यानी कि रहने के लिए सबसे कीमती शहरों का इंडेक्स। इसमें चीन का हांगकांग, फ्रांस का पेरिस एवं स्विट्जरलैंड का ज्यूरिक रहने के लिए सबसे महंगे शहर है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (The Bloomberg Billionaires Index) 2020: कोरोना महामारी के दौरान देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बिजनेसमैन गौतम अडानी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स  के अनुसार 2020 में गौतम अडानी ने अब तक प्रतिदिन 456 करोड़ रुपए कमाए। दुनिया में इनसे ऊपर बस एलोन मस्क है। उन्होंने प्रतिदिन ₹2000 करोड़  से भी अधिक की कमाई की। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है।

एटीपी टूर फाइनल 2020: टेनिस में डेनियल मेदवेदेव(Daniil Medvedev) एटीपी टूर फाइनल 2020 को जीत लिया है। मेदवेदेव ने अपने कैरियर का सबसे बड़ा खिताब एटीपी टूर जीता है। लंदन में खेले गए फाइनल में उन्होंने डोमिनिक थिएम (Dominic Thiem) को हराकर यह खिताब हासिल किया। एटीपी 2020 एक पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है।

अंडरटेकर: वेटरन अमेरिकी रेसलर और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से संयास ले लिया है। उन्होंने अपना डेब्यू 22 नवंबर 1990 को किया था और 22 नवंबर को ही उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास लिया।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 5.9 करोड़ गई है। अमेरिका में विश्व की पहली घरेलू उपयोग के लिए कोविड-19 स्व परीक्षण किट (Self test kit) डिवेलप की है। इसके द्वारा व्यक्ति खुद से ही अपना कोविड-19 टेस्ट कर सकता है। मात्र 30 मिनट में इसका रिजल्ट आ जाएगा। अमेरिका की एक कंपनी लूसीड़ा हेल्थ ने इसे डिवेलप किया है।

डबल डेकर बस: दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित डबल डेकर बस की शुरुआत स्कॉटलैंड में हुई है।

चापरे वायरस (Chapare virus): बोलीविया में अभी चापरे वायरस पाया गया है। इस वायरस को चूहों में खोजा गया है। इसके लक्षण डेंगू और इबोला जैसे हैं।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup