Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार : 25 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

43 मोबाइल एप बैन: केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल एप पर बैन लगा दिया है। केंद्र ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69 ए तहत यह बैन लगाया है। उन्होंने बताया कि यह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरनाक थे इसलिए इन्हें बैन किया गया है।

48वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स,2020: 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का सम्मान दिल्ली क्राइम को दिया गया है। यह भारतीय-कनाडाई निर्देशक रिची मेहता ने बनाया है। यह निर्भया घटना पर आधारित एक काल्पनिक वेब सीरीज है। इस श्रृंखला में 16 दिसंबर 2012 की रात के बारे में बताया गया है। यह शो 2019 में रिलीज किया गया था। भारत की ओर से यह अवार्ड जीतने वाली यह पहली वेब सीरीज बन गई है।

इसरो: इसरो के चेयरमैन के सिवन डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला ने इनको ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया।

बीबीसी 100 वूमेन लिस्ट 2020: बीबीसी द्वारा जारी बीबीसी 100 वूमेन लिस्ट 2020 में 4 भारतीयों को शामिल किया गया है।  पैरा एथलीट और वर्तमान पैरा विश्व चैंपियन मानसी जोशी, जलवायु कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडे, 82 वर्षीय बिलकिस बानो जिन्हें नए नागरिकता कानून खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की ईसाइवानी को गायन में पुरुष वर्चस्व (supremacy) को तोड़ने के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह (National pharmacy week) : 16 से 22 नवंबर 2020 तक भारत में 59वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया गया। इस साल का विषय “ फार्मेसिस्ट फ्रंटलाइन हेल्थ प्रोफेशनल्स(Pharmacist Frontline Health Professionals)” था। इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन द्वारा हर साल नवंबर के तीसरे सप्ताह में नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन किया जाता है। इसे समाज में फार्मेसिस्ट के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है।

निवार तूफान (cyclone): आज शाम को निवार तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इसकी वजह से बीते 24 घंटे से तमिलनाडु में बारिश हो रही है, जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसमें 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1200 रेस्क्यू ट्रूपर्स तैनात किए गए हैं एवं 800 सुपर को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

जी20 शिखर: भारत साल 2023 में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबानी (hosting) करेगा। जी-20 शिखर सम्मेलन 2021 की मेजबानी इटली, 2022 की मेजबानी इंडोनेशिया और 2024 में इसकी मेजबानी ब्राजील करेगा।

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 92 लाख हो गई है।

क्रिकेटर ऑफ डिकेड(Cricketer of the Decade): भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एवं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन क्रिकेटर ऑफ द डिकेड अवार्ड के लिए नामित (nominated) किया गया है। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नामित किया गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी: उत्तर प्रदेश के लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्थापना का 100 साल पूरा हो गया है। इसकी स्थापना 1920 में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे।

विश्व समाचार

चीन का मानवरहित अंतरिक्ष यान (Unmanned spacecraft):  पृथ्वी के उपग्रह (Satellite) चंद्रमा से लूनर रॉक्स के नमूने लाने के लिए चीन 3 नवंबर 2020 के अंत तक एक मानवरहित अंतरिक्ष यान चांग’ते – 5 प्रोब (Chang‘e-5 probe) चंद्रमा पर भेजेगा। चांग’ते – 5 प्रोब ओसियन ऑफ़ स्ट्रोम के नाम से जाने वाले एक विशाल लावा मैदान से 2 किलोग्राम नमूने एकत्र करने का प्रयास करेगा। अगर चीन अपने इस मिशन में सफल हो जाता है, तो दशकों पहले किये गये सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयासों के बाद, चीन चंद्रमा से सैंपल लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

एलोन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति: बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए एलोन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनके नेटवर्थ में 7.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में उनका नेटवर्थ 127.9 बिलियन डॉलर हो गई है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6 करोड़ गई है। रूस में बनी वैक्सीन स्पूतनिक भी  ट्रायल के दौरान कोरोना से लड़ने में 94 फीसदी कारगर साबित हुई है। रूस के लोगों को यह वैक्सीन फ्री में मिलेगी और बाकी दुनिया में इसकी कीमत ₹700 से कम होगी।

रबर ग्लव्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी: रबर का ग्लव्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टॉप ग्लवने अपनी आधे से ज्यादा फैक्ट्री बंद करने का फैसला लिया है। मलेशिया के इस कंपनी के 2400 से ज्यादा एंप्लॉय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women): 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा को खत्म करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup