Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 4 नवंबर, 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

आईपीएल अपडेट: आईपीएल के 56 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराया। हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक नाबाद 85 रन बनाए। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है।

दिल्ली भूजल (ground water): जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार दिल्ली के भूजल में नाइट्रोजन और फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा है।

हैप्पीनेस ऑल अराउंड : 7 साल की दूसरी क्लास में पढ़ने वाली बालिका अभिजीता ने “हैप्पीनेस ऑल अराउंड” नामक किताब लिखी है। इतनी कम उम्र में इस कामयाबी के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी दिया गया है।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 83 लाख हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे अधिक है 6725 नए कोरोना के मामले आए हैं। प्रदूषण और ठंड के बढ़ने के साथ ही त्योहार सीजन में लोगों का बड़ी संख्या में बाजारों में निकलना मुख्य कारण है।

आइए जानते हैं यूपीआई (UPI) के बारे में :

अक्टूबर 2020 में भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) यूपीआई सेवा के माध्यम से लगभग 207 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। इस लेनदेन का कुल मूल्य 3.3 लाख करोड़ रूपये था। सबसे अधिक लेनदेन फोन पे ऐप पर रिकॉर्ड किया गया है, इसके अलावा गूगल पे, भीम एप आदि से भी ट्रांजैक्शन हुए। यूपीआई एक तत्काल (Immediate) भुगतान (payment) प्रणाली (system) है जो मोबाइल ऐप के माध्यम से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसे को ट्रांसफर करता है। यह दिखाता है कि कोरोना के दौरान लोगों ने ज्यादा डिजिटल लेनदेन का प्रयोग किया है।

 

विश्व समाचार

आइए जानते हैं लंदन के संग्रहालय (museum) द्वारा आयोजित किए जाने वाली प्रदर्शनी (exhibition) के बारे में:

लंदन का प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (natural history museum) 9 दिसंबर 2020 से एक बहुत ही रोमांचक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। इसे फैंटास्टिक बीस्ट्स : द वंडर्स ऑफ नेचर कहा जाता है। इस प्रदर्शनी में वास्तविक (real) और काल्पनिक (imaginary) दोनों प्रकार के क्रिएचर्स को दिखाया जाता है। इस प्रदर्शनी के द्वारा यह म्यूजियम संकटग्रस्त प्रजातियों (endangered species) के प्रति लोगों को जागरूक बनाना चाहता है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 4.8 करोड़ हो गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup