Curious logo
 

‘विश्व जिज्ञासा समाचार’: 1 दिसंबर, 2020

 

Recommended for Middle Grades

पान्डेमिक को वर्ल्ड ऑफ द ईयर 2020: मरियम वेबस्टर डिक्शनरी द्वारा पान्डेमिक को वर्ल्ड ऑफ द ईयर 2020 घोषित किया गया है। पान्डेमिक एक ऐसी बीमारी होती है जिसके फैलने से कई देश या महाद्वीप प्रभावित होते हैं और यह बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को नोबेल कोरोनावायरस को पान्डेमिक घोषित किया था। हालही में कैंब्रिज डिक्शनरी के द्वारा वर्ल्ड क्वॉरेंटाइन को वर्ल्ड ऑफ द ईयर 2020 घोषित किया गया था।

दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग: दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग (Handbag) लॉन्च कर दिया गया है। इसे इटली के लग्जरी ब्रांड बोरिनी मिलनेसी (Boarini Milanesi) ने तैयार किया है। इसे समुद्र की थीम पर ब्लू कलर बेस पर बनाया गया है। इस बैग को समुद्र बचाने के जागरूकता अभियान के तहत बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे महंगा बैग है। ब्रांड ने इस बैग को 6 मिलियन यूरो यानि लगभग 53 करोड़ रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस बैग के बेचने से जो भी राशि प्राप्त होगी उसे समुद्र के कचरे को साफ करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।

भारतऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबला: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 389 रन बनाया। उनके तरफ से स्मिथ ने सबसे अधिक 104 रन बनाया। भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर केवल 338 रन ही बना सकी। स्टीव स्मिथ को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।

शहतूत बांध : भारत अफगानिस्तान में शहतूत बांध का निर्माण करेगा। काबुल नदी बेसिन पर इस बांध को बनाया जायेगा । अफ़गानिस्तान की कैपिटल काबुल नाम इसी काबुल नदी के नाम पर रखा गया है। काबुल शहर में पीने के पानी के संकट को दूर करने के लिए इस बांध का निर्माण किया जाएगा। इस बांध  के माध्यम से काबुल शहर के 20 लाख लोगों को स्वच्छ जल।

महिला बिग बैश लीग 2020 (Women’s Big Bash League 2020): ऑस्ट्रेलिया की T20 महिला लीग महिला बिग बैश लीग 2020 का खिताब सिडनी थंडर्स ने जीता है। सिडनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिडनी थंडर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 7 विकेट से हराया। मेलबर्न स्टार्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 86 रन बना पाए।

अरब खारी का पहला कोयला आधारित पावर प्लांट: अरब खारी का पहला कोयला आधारित पावर प्लांट दुबई में स्थापित किया जाएगा। अरब खाड़ी देशों का पहला कोयला आधारित पावर प्लांट संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना में 600 मेगावाट की चार इकाइयों शामिल होंगी।

यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स (US Air Quality Index): यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। भारत की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। नेपाल की राजधानी काठमांडू सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6.3 करोड़ गई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर जनरल टेडरोज ने कहा है कि कोरोनावायरस कहां से आया है यह जानना बहुत जरूरी है। अमेरिका में अभी सबसे ज्यादा 50 लाख एक्टिव केस है। अमेरिका में 1 दिन में एक लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस आ रहे हैं।

आज का इतिहास:

सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम: आज ही के दिन 1982 में माइकल जैक्सन का एल्बम फिल्म थ्रिलर रिलीज हुआ था। या अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। दुनिया भर में इसकी 6 पॉइंट 6 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी है। इस एलबम में कुल 9 गाने थे जिसमें से 7 काफी ज्यादा पॉपुलर हुए।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच : आज ही के दिन दुनिया में पहली बार दो अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच फुटबॉल का मैच खेला गया था। 1972 में पहली बार यह मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के टीमों के बीच खेला गया था।

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force): आज ही के दिन 1965 में दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना हुआ था। बीएसएफ विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। बीएसएफ सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ वहां होने वाले अपराधों को रोकने का काम करती है।

विश्व एड्स दिवस (world AIDS day): 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। वैश्विक (global) स्तर पर इसके आयोजन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े गेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर ने 1987 में की थी।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup