Curious logo
 

‘विश्व जिज्ञासा’ साप्ताहिक समाचार: 21 नवंबर से 27 नवंबर

 

Recommended for Middle Grades

डबल डेकर बस: दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित डबल डेकर बस की शुरुआत स्कॉटलैंड में हुई है। इसको बनाने वाली, व्रिघटबुस कंपनी, अब लंदन ट्रांसपोर्ट को भी यह बस सप्लाई करेगी ।

दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूलडीपस्पॉट: पोलैंड में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल ‘डीपस्पॉट’ पर्यटकों के लिए खुल गया है। इसकी गहराई 45.5 मीटर (150 फुट) है। पर्यटक डीप डाइविंग का अनुभव कर सकें इसलिए इसके लिए इसमें अंडरवाटर गुफाएं (caves) भी बनाई गई हैं। आमतौर पर एक सामान्य पूल 25 मीटर गहरा होता है। यहां मेहमानों के रुकने की भी व्यवस्था है। वे कमरे के अंदर से ही डाइविंग को देख सकते हैं। अभी तक सबसे गहरे पूल का रिकॉर्ड 42 मीटर गहरे इटली के मोंटेग्राटो पूल के नाम था। यह रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

सेंटिनल -6 माइकल फ्रीलीच उपग्रह (Sentinel-6 Michael Freilich satellite): अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ईसा (ESA) ने समुद्र जलस्तर की निगरानी करने के लिए सेंटिनल -6 माइकल फ्रीलीच उपग्रह (Sentinel-6 Michael Freilich satellite) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसे लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। इस उपग्रह के मदद से समुद्री तट पर मौसम का सही पूर्वानुमान (forecast) किया जा सकेगा।

वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020: वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के द्वारा जारी किया गया है। वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स यानी कि रहने के लिए सबसे कीमती शहरों का इंडेक्स। इसमें चीन का हांगकांग, फ्रांस का पेरिस एवं स्विट्जरलैंड का ज्यूरिक रहने के लिए सबसे महंगे शहर है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC): इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने नई न्यूनतम आयु की सीमा जारी की है। इसके तहत अब कोई भी खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकता है। ग्रेग बारक्ले को आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के ग्रेग बात ले भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। वे साल 2012 से न्यूजीलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर हैं। आईसीसी का फुल फॉर्म इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल है।

चीन का मानवरहित अंतरिक्ष यान (Unmanned spacecraft):  पृथ्वी के उपग्रह (Satellite) चंद्रमा से लूनर रॉक्स के नमूने लाने के लिए चीन ने एक मानवरहित अंतरिक्ष यान चांग’ते – 5 प्रोब (Chang‘e-5 probe) चंद्रमा पर भेजा है। चांग’ते – 5 प्रोब ओसियन ऑफ़ स्ट्रोम के नाम से जाने जाने वाले एक विशाल लावा मैदान से 2 किलोग्राम नमूने एकत्र करने का प्रयास करेगा। अगर चीन अपने इस मिशन में सफल हो जाता है, तो दशकों पहले किये गये सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयासों के बाद, चीन चंद्रमा से सैंपल लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

रबर ग्लव्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी: रबर का ग्लव्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टॉप ग्लवने अपनी आधे से ज्यादा फैक्ट्री बंद करने का फैसला लिया है। मलेशिया के इस कंपनी के 2400 से ज्यादा एंप्लॉय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्कॉटलैंड: स्कॉटलैंड विश्व का ऐसा पहला देश है जहां पर महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है। देश में सेनेटरी नैपकिन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जगह बनाई गई है। साथ ही यह सभी फार्मेसी पर भी मुफ्त में उपलब्ध रहेगा। स्कॉटलैंड यूरोप में स्थित है और इसकी राजधानी एडिनबर्ग है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6.1 करोड़ हो गई है। अमेरिका में विश्व की पहली घरेलू उपयोग के लिए कोविड-19 स्व परीक्षण किट (Self test kit) डिवेलप की है। इसके द्वारा व्यक्ति खुद से ही अपना कोविड-19 टेस्ट कर सकता है। मात्र 30 मिनट में इसका रिजल्ट आ जाएगा। अमेरिका की एक कंपनी लूसीड़ा हेल्थ ने इसे डिवेलप किया है। रूस में बनी वैक्सीन स्पूतनिक भी  ट्रायल के दौरान कोरोना से लड़ने में 94 फीसदी कारगर साबित हुई है। रूस के लोगों को यह वैक्सीन फ्री में मिलेगी और बाकी दुनिया में इसकी कीमत ₹700 से कम होगी।

चापरे वायरस (Chapare virus): बोलीविया में अभी चापरे वायरस पाया गया है। इस वायरस को चूहों में खोजा गया है। इसके लक्षण डेंगू और इबोला जैसे हैं।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup