Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 12 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

आइए जानते हैं भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ओवर टॉप (over-the-top) प्लेटफॉर्म्स को सूचना प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information Broadcasting) के दायरे में लाने वाले अधिसूचना (notification) के बारे में :

भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन न्यूज़ और करंट अफेयर्स की सामग्री को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दायरे में ला दिया है। इसके साथ मंत्रालय को इन्हें नियंत्रित करने के लिए नीतियां और नियम बनाने के भी कहा गया हैं। अब तक भारत में डिजिटल सामग्री (content) को नियंत्रित (regulate) करने वाला कोई कानून या स्वायत्त निकाय (autonomous body) नहीं था।

आइए जानते हैं दुनिया के सबसे कम उम्र का कंप्यूटर प्रोग्रामर अरहम के बारे में :

अहमदाबाद के 6 साल के अरहम ओम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे युवा कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। उसने इतने कम उम्र में पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा की परीक्षा पास कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी मूल के छात्र मुहम्मद हमजा शहजाद के नाम था।

क्रिकेट भारतऑस्ट्रेलिया : भारतीय क्रिकेट टीम 2 महीने के लंबे दौरे के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन T20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलेंगे।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 86 लाख हो गई है। दिल्ली एनसीआर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। अधिक प्रदूषण वाले इलाकों में ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं।

विश्व समाचार

आइए जानते हैं किस शब्द को कोलिंस डिक्शनरी (Collins dictionary) ने वर्ल्ड ऑफ ईयर घोषित क्या है:

शब्दकोश (dictionary) के द्वारा प्रत्येक साल के अंत में ‘वर्ल्ड ऑफ द ईयर’ घोषित किया जाता है। वर्ल्ड ऑफ द ईयर ऐसा शब्द होता है जिसका प्रयोग पूरे वर्ष में बहुत अधिक किया गया हो और उसका जीवन पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रहा हो। कोलिंस डिक्शनरी ने इस साल ‘लॉकडाउन (Lockdown)’ को 2020 के लिए वर्ल्ड ऑफ द ईयर के रूप में घोषित किया है।

हांगकांग लोकतंत्र: हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में सभी विपक्ष के सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है।

कोरोना अपडेट: विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 5.2 करोड़ हो गई है। बीते 1 सप्ताह में पूरी दुनिया में लगभग 36 लाख कोरोना के नए मरीज संक्रमित हुए हैं।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup