Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार : 14 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

बाल दिवस (Children’s day):  आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को बच्चों के अधिकार, शिक्षा एवं देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के दिन इसे मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्यार एवं लगाव के लिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता था। वे बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानते थे।

दिवाली: आज देशभर में प्रकाश एवं खुशी का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में कल दीपोत्सव मनाया गया।

सैनिक स्कूलों: रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए लड़कियों एवं पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के एडमिशन के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। स्कूल में पहले सिर्फ लड़कों के लिए ही पढ़ाई होती थी। इसके बाद भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में लड़कियां भी एडमिशन ले सकती हैं।

मिसाइल परीक्षण (Missile test) :उड़ीसा के बालासोर से भारत ने क्विक रिएक्शन सर्फेस टो एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 25 से 30 किलोमीटर तक है। इसके साथ बंसी रॉकेट का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख हो गई है। भारत में अब तक कुल 81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।  बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7802 नए मामले आए हैं।

विश्व समाचार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation): विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत में पारंपरिक औषधि (traditional medicine) का वैश्विक केंद्र स्थापित करेगा। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस ने भारत में ग्लोबल वेलनेस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम का स्वागत किया।

कोरोना अपडेट: विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 5.4 करोड़ हो गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup