Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 16 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

ट्रामकार लाइब्रेरी: कोलकाता में विश्व की पहली बच्चों के लिए ट्राम-कार लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। बाल दिवस के अवसर पर ट्राम-कार पुस्तकालय की शुरुआत की गई थी, जिसमें एक हजार से ज्यादा किताबें हैं। इसका नाम ‘कोलकाता यंग लीडर्स ट्राम-कार’ रखा गया है।

स्टेचू ऑफ़ पीस (Statue of peace): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के पाली जिले में स्टेचू ऑफ़ पीस का अनावरण (unveiling)  करेंगे। जैन आचार्य विजय वल्लभ सुरेश्वर जी महाराज के 151वीं जयंती पर इस स्टेचू को बनाया गया है।

कंजूमर (Consumer) कल्चर लैब: आईआईएम उदयपुर ने कंजूमर कल्चर लैब की शुरुआत की है। इसे कंजूमर के व्यवहार को रीड करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस: झारखंड राज्य ने 15 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाया। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर इसे मनाया जाता है।

खेलो इंडिया योजना: केंद्र सरकार खेलो इंडिया योजना के तहत 500 गैर सरकारी संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख हो गई है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण अब दिल्ली में प्रतिदिन 1.5 लाख टेस्ट होंगे। महाराष्ट्र में आज से सार्वजनिक (public) पूजा स्थलों को खोला जा रहा है।

ठंड की पहली बारिश: दिल्ली में सर्दी के मौसम की पहली बारिश हुई, एवं हरियाणा में कई जगह ओले गिरे। इस बारिश के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी।

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे।

विश्व समाचार

आइये जानते हैं अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (International Children’s Peace Prize) के बारे में:

बांग्लादेश के सदाथ रहमान को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे यह पुरस्कार साइबर बाल अपराध को रोकने पर किए गए काम के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन किड्स राइट द्वारा ऐसे बच्चों को दिया जाता है जो बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं।

व्यापार समझौता (Trade Agreement):रीजनल इकोनॉमिक कंप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (RECF) के तार 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है। मैं जापान ऑस्ट्रेलिया दक्षिण कोरिया न्यूजीलैंड और चीन के अलावा आसियान के 10 देश शामिल है। भारत ने स्वयं को इस समझौते में शामिल नहीं किया है। व्यापार के लिए की गए समझौते को व्यापार समझौता कहते है।

कोरोना अपडेट: विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 5.4 करोड़ हो गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup