Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 17 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

लोनार झील (Lonar Lake): महाराष्ट्र के लोनार झील को यूनेस्को ने रामसर साइट के रूप में चुना है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day): 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। भारत में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव (Legislative Assembly Election): नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (oath) ली। बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागुन चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। वही उप मुख्यमंत्री के रूप में तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी ने शपथ ली। बिहार के इतिहास में पहली बार एक साथ दो उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister ) होंगे।

मौसम  अपडेट: उत्तराखंड. हिमाचल प्रदेश आदि के पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली, हरियाणा जैसे मैदानी भारत में ठंड बढ़ने लगा है।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख हो गई है। एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारत की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन के फेस 3 ट्रायल की शुरुआत कर दी है।

 

विश्व समाचार

जिबूती (Djibouti): भारत में जिबूती देश को 50 मीट्रिक टन खाद्य (food) सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। जिबूती अफ्रीका महादेश (continent) का एक देश है।

यूएई गोल्डन वीजा:  यूएई ने 10 वर्षीय गोल्डन वीजा जारी करने की घोषणा की है।

कोरोना अपडेट: विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 5.6 करोड़ हो गई है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने फिर से स्वयं को सेल्फ आइसोलेट किया। अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। अमेरिकी कंपनी मॉडर्न की कोरोना वैक्सीन अपने ट्रायल के आखिरी दौर में है। यह कोरोनावायरस से लड़ने में 95% कारगर है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup