Curious logo
 

जिज्ञासा समाचार: 5 नवंबर , 2020

 

Recommended for Middle Grades

भारत के मुख्य समाचार

प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT): नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 18 राज्यों को नोटिस भेजकर पटाखे पर रोक लगाने के लिए कहा है। इनके द्वारा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को पहले ही नोटिस जारी हो चुका है।

आईपीएल अपडेट: आईपीएल के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफाई कर लिया है। क्वालीफायर के पहले मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, वही हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 84 लाख हो गई है। मरीजों  के ठीक होने का दर 92% हो गया है।

विश्व समाचार

आइए जानते हैं बृहस्पति ग्रह (Planet Jupiter) के वातावरण में खोजे गए बिजली के स्प्राइट (lightning sprites) के बारे में:

वायुमंडल (atmosphere) में होने वाली बिजली के स्प्राइट काफी शक्तिशाली एवं जल्दी से गायब होने वाला होता है। नासा (NASA) के जूनो (Juno) अंतरिक्ष यान (spacecraft) ने बृहस्पति के वायुमंडल में पहली बार बिजली के स्प्राइट्स को कैप्चर किया है। वे नीले एवं गुलाबी रंग के दिख रहे थे।

आइए जानते हैंबेबी शार्कवाले यूट्यूब वीडियो के बारे में :

बेबी शार्क यूट्यूब पर अब तक सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो है। वीडियो को दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग (Pinkfong) ने रिकॉर्ड किया है। इसे अब तक 7.04 बिलियन बार देखा जा चुका है। हालांकि यह गीत नया नहीं है, ऐसा माना जाता है कि 1970 के दशक में अमेरिकी समर कैंप में इसकी शुरुआत हुई थी।

अमेरिकी चुनाव : अमेरिकी चुनाव की मतगणना अभी जारी है, डोनाल्ड ट्रंप और बाइडन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

कोरोना अपडेट: दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 4.9 करोड़ हो गई है।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup