Curious logo
 

‘भारत जिज्ञासा’ साप्ताहिक समाचार: 07 नवंबर से 13 नवंबर

 

Recommended for Middle Grades

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम: देश के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 व 9 में दाखिले (admission) के लिए अब सिर्फ एक परीक्षा होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) अब ऑनलाइन सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम कराएगी ।प्रवेश परीक्षा ओएमआर (OMR) बेस्ट होगी। इसके लिए 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन (application) किए जा सकते हैं एवं इसकी परीक्षा अगले वर्ष 10 जनवरी को होगी।

आइए जानते हैं भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ओवर टॉप (over-the-top) प्लेटफॉर्म्स को सूचना प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information Broadcasting) के दायरे में लाने वाले अधिसूचना (notification) के बारे में :

भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन न्यूज़ और करंट अफेयर्स की सामग्री को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दायरे में ला दिया है। इसके साथ मंत्रालय को इन्हें नियंत्रित (regulate) करने के लिए नीतियां और नियम बनाने के भी कहा गया हैं। अब तक भारत में डिजिटल सामग्री (content) को नियंत्रित (regulate) करने वाला कोई कानून या स्वायत्त निकाय (autonomous body) नहीं था।

आईपीएल अपडेट: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 68 रन बनाए वहीं ट्रेन बोल्ट ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिया। बोल्ट को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

यह इंडियंस की आईपीएल इतिहास में पांचवीं जीत थी। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस का खिताब अपने नाम कर चुका है।

आइए जानते हैं बिहार विधानसभा चुनाव (legislative assembly election) 2020 के बारे में:

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020, 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच हुआ। चुनाव को तीन चरणों में कराया गया। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट है और बहुमत एवं सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है ।  वहां नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (NDA) ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है, जो अब फिर से बिहार में अपनी सरकार बनाएंगे। वहीं विपक्ष का महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है। वर्तमान में एनडीए के नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

आइए जानते हैं भारत द्वारा लांच किए गए अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट्स (Earth Observation Satellite) EOS-01 के बारे में:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सफलतापूर्वक EOS-01 अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट को लांच किया है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी-49 (PSLV C-49) रॉकेट पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ दूसरे देश के 9  रॉकेट को लॉन्च किया गया। इसरो के अनुसार EOS-01 एक अत्यधिक उन्नत पृथ्वी का ऑब्जरवेशन करने वाला सेटेलाइट है।

दिल्ली प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर गया है। जिसके कारण लोगों को आंख में जलन, सांस लेने में मुश्किल, आदि जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले। इसे देखते हुए दिल्ली में एनजीटी (National Green Tribunal) ने 30 नवंबर तक पटाखे की बिक्री और इस्तेमाल दोनों पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 86 लाख हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 8593 नए मामले सामने आए हैं। अधिक प्रदूषण वाले इलाकों में ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup