Curious logo
 

‘भारत जिज्ञासा’ साप्ताहिक समाचार: 21 नवंबर से 27 नवंबर

 

Recommended for Middle Grades

इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टि (International Cherry Blossom Festival): कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। इसे प्रतिवर्ष मेघालय के शिलांग में मनाया जाता है। इसे देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक (tourist) आते हैं। शिलांग में भारत का एकमात्र चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इस त्योहार के दौरान शिलांग में फिटनेस, आर्ट्स, फैशन शो, रॉक कंसर्ट आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विल्लो वारब्लर पक्षी (Willow warbler bird): दुनिया के सबसे छोटे प्रवासी पक्षियों में से एक विल्लो वारब्लर को भारत में पहली बार केरल के तिरुअनंतपुरम में देखा गया है। किस पक्षी का वजन लगभग 10 ग्राम होता है एवं इसके पंख लंबे होते हैं। लंबा पंख इसे लंबी दूरी तक उड़ान भरने में मदद करता है। आमतौर पर यह पक्षी यूरोप और पलेर्क्टिक क्षेत्र में पाया जाता है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने कोरोनाकाल में 30 फ़ीसदी सिलेबस घटाने के साथ ही बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है। अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कई पेपर्स में चार की वजह 2 खंड ही होंगे और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। हालांकि परीक्षा के मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारतीय संविधान: 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान का अंतिम प्रारूप (final draft) को स्वीकार किया गया था। ब्रिटिश सरकार के आधिपत्य से स्वतंत्र होने के बाद संप्रभु और लोकतांत्रिक भारत के लिए अपना संविधान तैयार किया गया था। और संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारत में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड: भारत के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बहुत सारी किताबें लिखने के लिए इन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारत का पहला मॉस गार्डन (Moss garden): भारत का पहला मॉस गार्डन (Moss garden) नैनीताल में स्थापित किया गया है। मॉस ऐसे पौधे होते हैं जिन पर फूल नहीं लगते हैं। इनमें ना तो ज़ाइलम (Xylem)  पाया जाता है और ना ही फ्लोएम (Phloem) पाया जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे ब्रायोफाइटा कहा जाता है।

लाइट देने वाला मशरूम: मेघालय में खास तरह की एक मशरूम की प्रजाति मिली है जो हरे रंग के चमकदार रोशनी से जगमग रही है। इस मशरूम में खास तरह का एक एंजाइम पाया जाता है जो ऑक्सीजन से मिलने पर हरा रंग बनाता है। मशरूम में एक्स्ट्रा एनर्जी होने पर यह बाहर हरे प्रकाश के रूप में निकलती है।

आदित्य विक्रम बिरला कला शिखर पुरस्कार 2020: आदित्य विक्रम बिरला कला शिखर पुरस्कार 2020 से नसरुद्दीन शाह को सम्मानित किया गया है। वे देश के जाने माने अभिनेता हैं। इस वर्ष के पुरस्कार का विषय थिएटर पर केंद्रित था। इस पुरस्कार की शुरुआत 1996 में संगीत कला केंद्र के द्वारा की गई थी।

इसरो: इसरो के चेयरमैन के सिवन डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला ने इनको ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया।

बीबीसी 100 वूमेन लिस्ट 2020: बीबीसी द्वारा जारी बीबीसी 100 वूमेन लिस्ट 2020 में 4 भारतीयों को शामिल किया गया है।  पैरा एथलीट और वर्तमान पैरा विश्व चैंपियन मानसी जोशी, जलवायु कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडे, 82 वर्षीय बिलकिस बानो जिन्हें नए नागरिकता कानून खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की ईसाइवानी को गायन में पुरुष वर्चस्व (supremacy) को तोड़ने के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

43 मोबाइल एप बैन: केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल एप पर बैन लगा दिया है। केंद्र ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69 ए तहत यह बैन लगाया है। उन्होंने बताया कि यह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरनाक थे इसलिए इन्हें बैन किया गया है।

ऑस्कर 2021: ऑस्कर 2021 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की तौर पर फिल्म जलीकट्टू को चुना गया है। मलयालम फिल्म जलीकट्टू को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑस्कर 2021 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की तौर पर चुना गया है। इसका चयन सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए किया गया है।

2020 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ ईयर का अवार्ड: मुंबई में रहने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या ने 2020 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लड़की है। लाइट्स ऑफ पैशन टाइटल वाली उनकी फोटो ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50000 एंट्रीज में से पहला पोजीशन हासिल किया। वह यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है।

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 93 लाख हो गई है। कोरोना  के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट का नेगेटिव रिपोर्ट लाना होगा। दिल्ली में मोबाइल आरटीपीसीआर लैब  की शुरुआत की गई है। इसके द्वारा कोई भी ₹499 देकर कोरोना का टेस्ट करा सकता है। इसकी रिपोर्ट 6 घंटे में मिल जाएगी।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup