Curious logo
 
image depicting World news update - 29 January 2021

‘विश्व जिज्ञासा’ साप्ताहिक समाचार: 07 नवंबर से 13 नवंबर

 

Recommended for Middle Grades

आइए जानते हैं किस शब्द को कोलिंस डिक्शनरी (Collins dictionary) ने वर्ल्ड (word) ऑफ ईयर घोषित क्या है:

शब्दकोश (dictionary) के द्वारा प्रत्येक साल के अंत मेंवर्ल्ड ऑफ ईयरघोषित किया जाता है। वर्ल्ड ऑफ ईयर ऐसा शब्द होता है जिसका प्रयोग पूरे वर्ष में बहुत अधिक किया गया हो और उसका जीवन पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रहा हो। कोलिंस डिक्शनरी ने इस साललॉकडाउन (Lockdown)’ को 2020 के लिए वर्ल्ड ऑफ ईयर के रूप में घोषित किया है।

आइए जानते हैं नासा (NASA) के नई खोज के बारे में :

नासा के अनुसार हमारे आकाशगंगा (galaxy) मिल्की वे (Milky Way) में कम से कम 300 मिलियन संभावित रहने योग्य ग्रह हो सकते हैं।

अमेरिकी चुनाव: डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार (candidate) जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। जीत के बाद उन्होंने कहा कि देश को रेड और ब्लू स्टेट में बांटने की वजह सबको साथ लेकर चलेंगे। वहीं भारतीय मूल (origin) की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई हैं।

आइए जानते हैं दुनिया के सबसे कम उम्र का कंप्यूटर प्रोग्रामर अरहम के बारे में :

अहमदाबाद के 6 साल के अरहम ओम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे युवा कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। उसने इतने कम उम्र में पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा की परीक्षा पास कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी मूल के छात्र मुहम्मद हमजा शहजाद के नाम था।

आइए जानते हैं दुनिया की दुर्लभ (rare) बड़ी बिल्ली अमूर तेंदुआ (Amur Leopard) के बारे में :

अमूर तेंदुआ दुनिया का सबसे दुर्लभ तेंदुआ है। यह दुनिया की सबसे दुर्लभ बड़ी बिल्ली भी है। यह पूर्वी रूस और उत्तरी चीन के पहाड़ों में रहता है। इसका नाम इस क्षेत्र में बहने वाली नदी अमूर के नाम पर अमूर तेंदुआ रखा गया है। जंगलों की कटाई और अवैध शिकार के कारण इनकी संख्या बहुत कम है। इसे बचाने के लिए 2012 में रूस और चीन के सीमा पर एक नेशनल पार्क बनाया गया था, जिसके बाद से इसकी संख्या में वृद्धि हुई है। अब अमूर तेंदुआ की संख्या 80 हो गई है।

हांगकांग लोकतंत्र: हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में सभी विपक्ष के सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है।

कोरोना अपडेट: विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 5.3 करोड़ हो गई है। बीते 1 सप्ताह में पूरी दुनिया में लगभग 36 लाख कोरोना के नए मरीज संक्रमित हुए हैं।

  (Please login to give a Curious Clap to your friend.)

Share your comment!

To post your comment Login/Signup